हरदोई, अप्रैल 26 -- कछौना। पुलिस टीम ने मिश्रिख सीतापुर निवासी एक युवक को तमंचा और कारतूस संग गिरफ्तार किया है। बीते शनिवार की देर रात गस्त कर रही पुलिस टीम ने ग्राम समसपुर रोड ग्राम भवानीपुर तिराहे के पास संदिग्ध हालात में एक बाइक को आते देखा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान दिव्यांश निवासी ग्राम छप्परताली, दिदौरा थाना मिश्रिख सीतापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक यहां एक गांव मे रह रही अपनी प्रेमिका से मिलने तमंचा लेकर आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...