तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार
बांदा, जून 15 -- बांदा। कमासिन थाने के तिलौसा गांव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब ठेका की पुलिया में बैठे युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। एसआई रामअधार रावत ने बताया कि रात में गश्त के दौरान पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले। उसने अपना नाम तिलौसा निवासी सुरेश वर्मा पुत्र रामस्वरूप बताया। उसने यह भी बताया कि दुश्मनी की वजह से वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा लिए है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.