गाजीपुर, अप्रैल 14 -- दिलदारनगर। पुलिस ने भदौरा रोड स्थित एक पुलिया के पास संदिग्ध हालत में खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक योगेद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भदौरा रोड पर पुलिस पहुंची तो वहां खड़ा एक व्यक्ति मुंह ढककर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ढोलन कुरैशी उर्फ सोनू कुरैशी पुत्र असलम कुरैशी, निवासी रकसहा बताया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- गेहूं के खेत से हथियारों के साथ अपराधी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...