तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला आरोपी दबोचा
अलीगढ़, जुलाई 16 -- अकराबाद, संवाददाता। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो और हवाई फायरिंग का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अकराबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी कृष्णा उपाध्याय, थाना क्षेत्र के गांव आमामदापुर का रहने वाला है। उसने कुछ दिन पहले हथियार के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवक के पास यह अवैध हथियार कहां से आया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.