तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने का आरोपी दबोचा
मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- पुलिस ने तमंचे के साथ वीडियो वायरल का रोब गालिब करने के आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमें एक युवक तमंचे को हाथ में लिये हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान छतैला निवासी वहाब पुत्र आरिफ के रूप में हुई। पुलिस को सुचना मिली की आरोपी वहाब जसोई स्थित पशु चिकित्सालय के निकट घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315बोर एक तमंचा बरामद किया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.