हरिद्वार, मार्च 19 -- युवती से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास और तमंचा दिखाकर धमकी देकर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपी पहले बाइक चोरी में जेल जा चुका है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की। 25 जनवरी को एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वाजिद पुत्र मेहबूब निवासी राजपुर ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की और अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके चलते कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी कराया गया। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सलेमपुर मार्ग से आरोपी को दबोच लिया।युवती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.