तमंचे के साथ रील बनाने वाला पकड़ा
नोएडा, जून 16 -- दनकौर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रील बनाकर वायरल करना बिलासपुर कस्बे के युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक युवक तमंचा लहराते हुए रील बनाता दिखाई दे रहा था। विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और युवक की पहचान करने में जुट गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान बिलासपुर कस्बा निवासी अमन जोशी के रूप में हुई। इस मामले में दनकौर कोतवाल मनोज कुमार चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं में गलत संदेश देने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सस्ती लोकप्रियता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.