तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
उरई, जून 1 -- एट। संवाददाता एट पुलिस ने रविवार सुबह गश्त के दौरान एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई अभिषेक पोरवाल टीम के साथ कोटरा रोड पर गश्त कर रहे थे। पुलिस को देख युवक भागने लगा। पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंशुल परिहार निवासी ग्राम बिलांया थाना एट बताया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने कहा कि संदिग्धों पर नजर है, गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.