प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- प्रतापगढ़। देल्हूपुर के एसआई अतुल यादव ने इलाके के चांदपुर के पास से एक बाइक सवार को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नगर कोतवाली के संडारी खजुरनी का रहने वाला अरविंद तिवारी उर्फ वीरू है। पुलिस ने आरोपी की बाइक सीज कर उसका चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...