इटावा औरैया, मार्च 26 -- थाना क्षेत्र के सरसईनावर मार्ग पर रूद्रपुर चौराहे के पास पुलिस ने चेकिंग वाहन के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान सुमित उर्फ ओमेंद्र निवासी सरसईनावर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...