गाजीपुर, अप्रैल 13 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद पुलिस ने सोमवार को एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान आल्हा सिंह पुत्र राजेश सिंह के रुप में हुई है। आल्हा सिंह मूल रूप से शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव का निवासी है। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर अभियुक्त आल्हा सिंह पुत्र राजेश सिंह को ग्राम अड़िला से धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आल्हा सिंह का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.