तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार, दर्ज हैं 13 मुकदमे
बरेली, जून 1 -- पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर अपराधी को तमंचा समेत गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसके खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे ईदगाह के पास मुन्ने की दुकान के सामने घेराबंदी कर सैदपुर चुन्नीलाल निवासी बदमाश इलियास को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह एक आदतन शातिर अपराधी है। उस पर वर्ष 2015 से लेकर अब तक भोजीपुरा, सुभाषनगर, भुता और कोतवाली समेत अन्य थानों में गोकशी, जानलेवा हमला, चोरी का प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित 13 मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.