कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- कोखराज थाना पुलिस ने तमंचा के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले मनोज कुमार पुत्र लौटन सरोज निवासी कसिया पश्चिम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तमंचे के साथ फोटो व रील बनाता था। इसके बाद तमंचे को बाग में छिपा देता था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...