काशीपुर, जुलाई 8 -- काशीपुर, संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अपराध की दुनिया में करीब तीन दशक से सक्रिय एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर योगेश मलिक उर्फ भदौरिया को आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत बुधवार को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि चैती मेला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलते ही आईटीआई कोतवाली पुलिस टीम सक्रिय हो गई। कॉलर की निशानदेही पर पुलिस ने पुरानी चौकी चैती के पास स्थित एक खंडहर के निकट घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश मलिक (53) उर्फ भ...