हल्द्वानी, मार्च 16 -- रामनगर, संवाददाता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामलों में दो युवकों को तमंचे के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। मालधनचौड़ से चोरीपानी निवासी प्रेम सिंह को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में पीरूमदारा स्थित एक ढाबे से सरकथल, तहसील चांदपुर, जिला बिजनौर यूपी निवासी कमल सिंह को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...