आरा, अप्रैल 29 -- आरा, हि.सं.। चौरी थाने की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो नाबालिगों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलवार को चौरी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। एक बाइक भी जब्त की गयी है। गिरफ्तार आरोपितों में थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी गणेश राम के पुत्र अजीत कुमार के अलावा दो नाबालिग शामिल हैं।
गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस अधीक्षक राज की ओर से बुधवार को जारी प्रेस बयान के जरिए यह जानकारी दी गयी है। बताया गया कि चौरी थाने पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार के साथ तीन लड़के पुल के पास घूम रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास एक देसी कट्टा बरामद किया गया। बाइक भी जब्त कर ली गयी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.