हापुड़, जुलाई 3 -- पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान लुकमान निवासी गांव राजपुर के रूप में हुई है। उसे गांव खुडलिया नया बाईपास स्थित आईटीआई कॉलेज के पास से दबोचा गया। लुकमान किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों में लिप्त फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...