आरा, जनवरी 5 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के तरारी थाने की पुलिस ने रामनगर पुल के पास अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह रामनगर गांव निवासी स्व. रसूल अंसारी का पुत्र खुर्शीद आलम है। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि रविवार को तरारी पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर पुल के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ देखा गया है। वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस आधार पर तत्काल पुलिस राम नगर पुल पहुंची और संदिग्ध स्थिति में घूम रहे एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हथियार के बारे में पूछताछ करने के बाद उसे जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.