तमंचे के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार शांति भंग में पाबंद
अंबेडकर नगर, मई 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दो अलग अलग कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चार लोगों को पाबंद किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को रेलवे क्रासिंग जौहरडीह और रपटापुल के बीच चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मीरानपुर निवासी रफीक पुत्र नवी अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर चोरी, गिरोहबंद अधिनियम और मारपीट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.