तमंचे के साथ आरोपी पकड़ाड़ा
रुद्रपुर, मार्च 17 -- किच्छा। पुलिस ने 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार शाम एसआई बसंत प्रसाद पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति नैनी फैक्ट्री के बगल वाले मैदान के बराबर में खंडहर में अपने पास कुछ संदिग्ध सामान लेकर घूम रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम कलीम पुत्र सादिक अली निवासी टिब्बा लालपुर बताया। आरोपी ने बताया कि वह एक वर्ष पूर्व रामपुर से तमंचा खरीद कर लाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.