तमंचे के बल पर सर्राफ से लूट, चार बदमाश फरार
हरदोई, जून 17 -- बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में हाफिजखेड़ा गांव के पास बुधवार शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने एक सर्राफ को तमंचे के बल पर रोककर उससे नकदी और जेवर से भरा झोला लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना का विवरण ग्राम हसनपुर निवासी नसीम घुघेरा चौराहे पर अपनी सर्राफा की दुकान चलाते हैं। बुधवार शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि हाफिजखेड़ा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने नसीम पर तमंचा तान दिया और बाइक रुकवा ली। इसके बाद उनके साथ छीनाझपटी शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार बदमाश उनसे ढाई किलो चांदी व 100 ग्राम सोन के आभूषण व नकदी छीनकर फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.