अमरोहा, मार्च 18 -- अमरोहा। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले कारोबारी की 23 वर्षीय बेटी 14 मार्च की सुबह करीब नौ बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है कि मोहल्ले का ही रहने वाला कृष्ण उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि कृष्ण दो साल से उसका यौन शोषण कर रहा था तथा वह तमंचे के बल पर उनकी बेटी को भगाकर ले गया है। वहीं, चर्चा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...