मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर/खतौली खतौली में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर लिया और गाजियाबाद ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उससे जबरन शादी कर ली। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। आरोप है कि आरोपी लगातार लड़की को जान से मारने की धमकी दे रहा है, जबकि कुछ दिन बाद ही लड़की की शादी तय है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता तय किया था, उसकी शादी 26 जून को होनी तय थी। यह भी पढ़ें- तमंचा दिखाकर लड़की को किया किडनैप, नशीली चीज खिलाकर की शादी; अब दे रहा धमकी शादी तय होने के बाद एक दिन जब पुत्री घ...