मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक को तमंचे के बल पर अगवा करके उसे खाली प्लाट में लेजाकर ईंट से जानलेवा हमला किया गया। मामले में घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला रामतलैया निवासी महिला आशा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा विरोद बुधवार रात आठ बजे सूर्यनगर में स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गया था। रास्ते में उसे उसका दोस्त गोपाल मिला है कहा कि तू रुक मैं अभी आता हूं। उसी दौरान आरोपी आशु वाल्मीकि बाइक पर दो लोगों को लेकर आया। यह भी पढ़ें- जनरल स्टोर जा रहे युवक पर हमला, पांच नामजद महिला के अनुसार तीनों उसके बेटे विनोद के कनपटी पर तमंचा तान कर उसे बाइक पर बैठाकर दीपक सैनी के खाली प्लाट में ले ग...