फतेहपुर, मई 7 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के बसवां गांव में पुस्तैनी जमीन पर कब्जे और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा पीड़ित ने वीडियो वायरल किया है। पीड़ित अखिलेश कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित अखिलेश कुमार का आरोप है कि करीब 30 वर्ष पहले परिवार में जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन अब उनके पारीवारिक जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने खेत में रखे गेहूं के भूसे में आग लगा दी और मेड़बंदी कर जमीन पर कब्जा करना शुरु कर दिया। आरोपी तमंचा दिखाकर आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। अखिलेश ने बताया कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं और कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल में उनका ऑपरेशन भी...