तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म, दो माह की हुई गर्भवती
बुलंदशहर, मार्च 26 -- अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में नाबालिग से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक बीते आठ माह से किशोरी के साथ दरिंदगी करता आ रहा था। पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पीड़िता दो माह की गर्भवती पाई गई। जिसके बाद उसने आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमरगढ़ चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अनुसूचित जाति से आती है और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। उसके बच्चे घर पर ही रहते हैं। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला भूपेंद्र उर्फ़ भोले पुत्र तिरखा सिंह ने पीड़िता की गैर मौजूदगी में उसकी नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर तमंचे से आतंकित किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को धमकी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.