हाथरस, मार्च 20 -- सहपऊ, संवाददाता। गुरुवार रात क्षेत्र के गांव सिखरा के गुतहरा मार्ग स्थित देसी शराब के ठेके पर बाइक सवार तीन से चार बदमाशों ने ठेका के सेल्समेन एवं उसके सहायक को तमंचा दिखाकर गल्ले में रखे करीब 78 हजार रुपये लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गजेन्द्र सिंह निवासी दुपेरिया सकरौली जनपद एटा ने कहा है कि गुरुवार रात करीब 9.25 बजे अपने सहयोगी पवन दुकान को बंद करके आराम कर रहे थे। उसी समय एक बाइक पर तीन-चार लोग आए और उन्होंने पहले शराब के दुकान के दोनों लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए । उसी समय पास में खोखा पर नमकीन आदि बेचने वाले को उन बदमाशों ने अपने काबू में कर लिया। वह उस पर दुकान के दरवाजा खुलवाने के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने जब दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया ओर उनके ऊपर तमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.