बरेली, फरवरी 5 -- आंवला। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन माह पहले उसकी 17 वर्षीय पुत्री दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति ने उसे जबरन खींचकर अपने घर में बंधक बना लिया और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को धमका दिया कि किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। उसने दो बार और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी और तो परिजनों ने कड़ाई से पूछताछ की। पिता का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी और उसकी मां से शिकायत की, तो वे गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.