बरेली, जुलाई 3 -- पानी मांगने के बहाने कमरे में घुसे किरायेदार ने तमंचे के बल पर महिला से छेड़छाड़ और रेप की कोशिश की। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इज्जतनगर क्षेत्र में किराये पर रहने वाली महिला का कहना है कि उसके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। पास के ही कमरे में गौरव दिवाकर नाम का युवक भी किराये पर रहता है। महिला का आरोप है कि 28 जून की रात करीब साढ़े दस बजे उनके पति ड्यूटी पर थे तो गौरव पानी मांगने के बहाने उनके कमरे में घुस आया। बदनीयती से उन्हें दबोचकर गौरव छेड़छाड़ करने लगा और तमंचे से धमकाते हुए रेप की कोशिश की। उन्होंने पुलिस में शिकायत को कहा तो आरोपी ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। किसी तरह वह कमरे से बाहर निकलीं और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में महिला ने थाना...