आरा, फरवरी 6 -- अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के चक टोला गांव की गुरुवार रात की घटना मवेशी पालक का हाथ-पैर बांध पिकअप से भैंस लेकर चले गए बदमाश बदमाशों की पहचान और धरपकड़ में जुटी पुलिस, एसपी द्वारा गठित टीम भी कर रही जांच आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के चक टोला गांव में गुरुवार रात बंदूक के बल पर मवेशी लूट ले जाने की घटना सामने आयी है। अपराधियों की ओर से मवेशी पालक को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना चक टोला गांव निवासी नंदजी यादव के साथ हुई है। अपराधी बछड़ा सहित उनकी तीन भैंस ले भागे हैं। मवेशी पालक नंद जी यादव के अनुसार उनकी दोनों भैंस की करीब दो लाख से अधिक है। इधर, शुक्रवार की सुबह बंदूक की नोक पर मवेशी लूट की घटना से गांव सहित पूरे इलाके में सनसनी मच गयी। पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही अपराधियो...