गंगापार, मार्च 5 -- इलाके के भावापुर गांव के समीप हंडिया कोखराज बाईपास पर मंगलवार रात बाइक सवार युवक को बदमाशों ने तमंचे की नोक पर रोक लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक छीन कर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने सोरांव थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर युवक परेशान है। सराय इनायत थाना क्षेत्र के दलापुर रमई निवासी रामनाथ पटेल मंगलवार रात 9:30 बजे बाइक पर सवार होकर फतेहपुर के खागा से अपने घर सराय इनायत जा रहा था। सोरांव के भावापुर गांव के समीप हाइवे पर पहुंचा था कि बाइक सवार दो बदमाशो ने गोली मारने की धमकी देते हुए रोक लिया। रामनाथ पटेल कुछ समझ पाता कि बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने बाइक छीन कर फरार हो गया। रामनाथ पटेल सोरांव थाने पहुंचकर घटना की जानकारी सोरांव पुलिस को दी। पु...