बरेली, अप्रैल 7 -- क्योलडिया। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह पुलिस फोर्स के साथ रविवार की रात क्योलडिया- धिमरी मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस के हाथ देने पर पिकअप चालक ने गाड़ी को दौड़ा दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ लिया तलाशी लेने पर ड्राइवर के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम आकिर पुत्र साकिर निवासी करमपुर चौधरी थाना इज्जत नगर बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी साहिद व शमशाद के साथ मोबाइल टावरों से बैट्री चुराने का कार्य करता है। कुछ दिन पूर्व उसने बिथरी चैनपुर की एक फैक्ट्री से दो बैटरी चोरी की थी। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बैट्री भी बरामद कर ली। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.