हापुड़, फरवरी 11 -- थाना हाफिजपुर पुलिस ने बृजनाथपुर रोड से एक गैंगस्टर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस को बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बुधवार को वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि बृजनाथपुर रोड स्थित ठेके के पास गैंगस्टर सोनू तमंचा लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर वह टीम के साथ पहुंचे और उसको गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू पर थाने में चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.