तमंचे और अवैध पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 1 -- कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अगवाल कट के निकट से पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को अवैध पिस्टल और तमंचे के साथ पकड़ लिया। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम आमिर निवासी मोहल्ला जमाईपुरा सिकंदराबाद और फरहान निवासी मुहल्ला नई बस्ती बंसल सिनेमा के पीछे सिकंदराबाद बताया। पकड़े गए आरोपी आमिर पर तीन और फरहान पर एक मुकदमा दर्ज है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.