तमंचे ओर कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
बदायूं, जून 6 -- एसएसपी के निर्देश पर अपराध एवं शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्सी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी श्रीनिवास शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- सट्टा खिलवा रहे तीन आरोपी दबोचे, हथियार भी बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.