बरेली, मई 27 -- भमोरा।सोमवार की रात देवचरा बल्लिया रोड पर गश्त कर रही पुलिस ने नहर किनारे एक युवक को तमंचा व कारतूसों के साथ धर दबोचा और जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वह सोमवार की रात्रि अपनी सहयोगी पुलिस टीम के साथ देवचरा बल्लिया रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर थे कि उसी समय एक युवक चकरपुर से आया जो पुलिस वालों को देख भागने का प्रयास करने लगा। संदेह पर उसकी तलाशी ली तो उससे तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। उसने अपना नाम राजेंद्र निवासी चकरपुर थाना भमोरा बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...