सीतापुर, मई 9 -- सीतापुर। चेकिंग अभियान के तहत थानगांव पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक अतबल सिंह की टीम ने रामपुर मथुरा क्षेत्र के निवासी कलाम उर्फ चिपटा और पिन्टू को पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- मोबाइल झपटमारी करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, तमंचा और चाकू समेत दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...