गाजीपुर, फरवरी 18 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना के बिरबलपुर गांव निवासी मनोज राजभर के प्रार्थना पत्र पर बिरनो पुलिस ने बिरबलपुर गांव निवासी अभय यादव और उसके बुआ के लड़के आशीष यादव के विरुद्ध तमंचा सटाकर मारपीट कर मोबाइल छीनने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रार्थना पत्र में मनोज राजभर ने आरोप लगाया है कि बरही -बरेन्दा मार्ग पर ओमप्रकाश यादव अपने बुआ के लड़के आशीष यादव के साथ सुनसान स्थान पर घेर लिया। दोनों ने कट्टा सटाकर मारपीट किया। इस दौरान जब मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो दोनों मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व में भी दोनों कई बार मारने की धमकी दे चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.