प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससीएसटी हेमंत कुमार की कोर्ट ने अनुसूचित जाति की पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दोषी पाने पर नवाबगंज के एक गांव में रहने वाले विनोद कुमार वर्मा को सश्रम आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। वादिनी के अनुसार, उसके गांव के अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी ने तीन साल तक तमंचा सटाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील क्लिप के सहारे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। तीन बेटी, एक बेटे व परिवार के लोकलाज के डर से पीड़िता सहमी रही। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने 3 मई 2023 को नवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.