तमंचा सटाकर किशोरी से किया सामूहिक दुराचार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- रानीगंज। इलाके के एक गांव की किशोरी के दो युवकों ने चार दिन पूर्व उसके घर में घुसकर तमंचा सटाकर दुराचार किया। जाते समय शिकायत करने पर मां और भाई को जान से मारने की धमकी दी। चार दिन बाद बाजार जाते समय किशोरी को उठा ले जाने की धमकी दी तो पुलिस से शिकायत की गई। उसने मां के साथ मंगलवार को थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.