देवरिया, अप्रैल 9 -- भागलपुर हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के बरेजी पुल के पास एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।मईल थाना प्रभारी के नेतृत्व में भागलपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान संदिग्धावस्था में एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसकी पहचान भागलपुर निवासी शुभम के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मईल थाने में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि खुखुन्दू थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उस...