गोरखपुर, अप्रैल 12 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बरगदवा चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध असलहा लेकर फर्टिलाइजर से बरगदवा की ओर पैदल आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अनुज कुमार (24) पुत्र रामचंद्र प्रसाद, निवासी बेतियाहाता हरिजन बस्ती थाना कैंट के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.