तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर बंदूक भी बरामद
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- ढखेरवा। पढुआ थाना पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक की निशानदेही पर झाड़ियों से एक देशी बंदूक भी बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि सोमवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ढखेरवा निघासन हाईवे पर टापरपुरवा गांव के पास संदिग्ध युवक की घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध 12 बोर का तमंचा जिसकी नाल में मिस कारतूस फंसी थी और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई। पूंछतांछ में युवक ने बताया कि एक देशी बंदूक झाड़ियों में छुपा के रखी है। पुलिस ने युवक की निशनदेही पर 12 बोर बंदूक भी बरामद कर ली। गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.