शाहजहांपुर, मार्च 3 -- थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खमरिया में एक व्यक्ति घर पर देशी तमंचा और कारतूस के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सोनू (27) पुत्र वीरेश निवासी खमरिया को एक 315 बोर देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.