हरदोई, मई 3 -- टड़ियावां। उपनिरीक्षक व्यास यादव ने पुलिस को तहरीर देकर लिखाई रिपोर्ट में बताया कि एक मई को पुलिस टीम के साथ इटौली तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि बाइक सवार इटौली तिराहे से आते हुए दिखाई पड़ने पर गांव परसनी मोड़ पर उसे रोक लिया। आरोपी बाइक सवार की दाहिनी कमर से 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी ने अपना नाम रंजीत निवासी ग्राम गाजू थाना कछौना बताया। आरोपी रंजीत ने बताया कि शाहजहापुर से कंबाइन मशीन की वसूली करके वापस लौट रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.