हमीरपुर, फरवरी 3 -- कुरारा। थानाक्षेत्र के कंडौर गांव में गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को तमंचा सहित गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। कंडोर गांव में लगे मोबाइल टावर के पास मोराकंदर गांव जाने वाले रास्ते में दो युवक को जाते समय पुलिस ने गश्त के दौरान तलाशी ली तो दोनों के पास से तमंचा 315 बोर दो अदद व चार कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ रग्घू निवासी कंडोर हाल निवास टीकापुर थाना लालपुरा हमीरपुर तथा दूसरा आरोपी सचिन उर्फ रामु पुत्र बलराम पाल निवासी अच्छपुरा बहदीना थाना ललपुरा हमीरपुर को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.