हरदोई, मार्च 14 -- सांडी। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक अपने साथियों के साथ होटल में घुस गया और तमंचा निकालकर संचालक को धमकाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचा और सीसीटीवी डीवीआर के साथ हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गोवा निवासी अमन हाईवे पर वरण्डारी मोड़ के पास होटल संचालित करता है। आरोप है कि वरण्डारी निवासी दिलीप शनिवार को अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और कमर में लगा तमंचा निकालकर अमन को धमकाने लगा।घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दिलीप को पकड़कर थाने ले आई। अमन का आरोप है कि शुक्रवार की शाम बरौली पुल के पास भी दिलीप और उसके साथियों ने उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इस संबंध में उसने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने से आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.