संभल, मार्च 6 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में बुधवार रात युवक अवैध तमंचा लेकर अपनी ससुराल पहुंच गया और पत्नी के साथ मारपीट की। ससुरालियों ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। ससुरालियों ने पड़ोस के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। थानाक्षेत्र में शहर के हल्लू सराय मोहल्ला निवासी सन्नी की मोहल्ले में ही ससुराल है। बुधवार को होली के त्योहार पर पत्नी मोहल्ले में ही अपने मायके चली गई थी, जब वह शाम तक वापस नहीं लौटी तो आरोपी अवैध तमंचा लेकर ससुराल पहुंच गया और पत्नी के साथ मारपीट की। ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.