हापुड़, मई 4 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपी तमंचा लेकर पीड़ित के पीछे भागा, किसी तरह पीड़ित ने अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली निवासी राजकुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 3 मई की सुबह करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर अपने खेत से सब्जी लेकर मंडी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सोटावाली में एक दुकान के सामने पहुंचा तो मोहल्ला निवासी संदीप ने पुरानी रंजिश के कारण गाली गलौज कर उसके साथ डोलची और बेल्ट के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपी घर से तमंचा लेकर आया और उसके पीछे दौड़ पड़ा। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर मौके से भाग ...