सहारनपुर, फरवरी 20 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में तमंचे के साथ पकड़ा गया युवक बैंक में अपने साथी के साथ घुसा था। एक युवक को पुलिस ने उसी दिन गिरपफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 18 फरवरी की है। युवकों पर बैंक कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने उन्हें रोकते हुए बताया कि बैंक का कामकाज बंद हो चुका है। आरोप है कि इस पर एक युवक ने अचानक तमंचा निकाल लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बैंक कर्मियों ने घबराने के बजाय साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक को कर्मचारियों ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अली मुर्तजा निवासी मोहल्ला छिपियान बताया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.